कोंच-उरई । बीती रात एसडीएम और सीओ द्वारा चलाये गये अभियान में आधा दर्जन ओवरलोड डस्ट व गिट्टी के ट्रक पकड़े गये। इन ट्रकों को पुलिस थानों में खड़ा करा कर वाणिज्य कर विभाग, खनन विभाग और एआरटीओ को सूचना दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात एसडीएम सुरेश सोनी तथा सीओ संदीप वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ओवरलोडिंग के खिलाफ पिंडारी रोड पर अभियान चलाया जिसमें उन्होंने तीन ट्रक कोंच कोतवाली इलाके में घुसिया रोड पर तथा तीन ट्रक एट थाना इलाके में दबोचे गये। सभी छह ट्रकों में ओवरलोड गिट्टी व डस्ट भरी होने के चलते तीन एट थाने तथा तीन ट्रक कोंच की मंडी चौकी में खड़े करा दिये गये हैं। दोनों थानों की पुलिस ने सभी छह ट्रकों को सीज कर दिया है। इस दौरान मंडी चौकी प्रभारी केदारसिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खनन विभाग, एआरटीओ तथा वाणिज्य कर विभाग को सूचना दे दी है।

Leave a comment