जालौन-उरई। पवित्र रमजान वर्ष पर बिजली, पानी, साफ-सफाई सुरक्षा आदि समस्याओं को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जालौन को सौपकर रमजान माह के दौरान सुविधाओं को चैकस रखने की मांग की है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि नगर में आवारा जानवरों खासकर सुअरों को रमजान माह भर बंद कराये जाए। नगर बिजली, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। खराब पड़े हैंडपंपों को सही करने एवं पानी की टंकी की उचित व्यवस्था की जाए। नगर की मस्जिदों के आस पास आसामाजिक तत्वांे पर विशेष निगरानी रखी जाए जिससे पवित्र रमजान माह में किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा न हो सके। ज्ञापन देने वालों में दीपू त्रिपाठी पूर्व नगर अध्यक्ष, इकबाल मंसूरी नगर अध्यक्ष सपा, इमरान मंसूरी नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, जैद सिद्दाकी सभासद, रविंद यादव, रामदास यादव, हाजी छिद्दी राईन, विनय श्रीवास्तव, डा. वारिस, बउआ महाराज, आदि सपाजन मौजूद रहे।

Leave a comment