उरई। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक श्री गांधी इंटर कॉलेज उरई में जिला अध्यक्ष डॉक्टर रवि शंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 13 मई को होने जा रहे प्रधानाचार्यों के मंडलीय सम्मेलन की रणनीति तैयार की गई जनता इंटर कॉलेज में होने वाले मंडलीय सम्मेलन मैं मंडल के 2014 से 2018 के मध्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जनपद के प्रधानाचार्य को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर आनंद गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष डॉक्टर रविशंकर अग्रवाल ने सभी प्रधानाचार्यों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लभ सिंह सेंगर, प्रदेश मंत्री डॉ धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ आनंद गुप्ता, राजेंद्र सिंह गुर्जर, सीताराम प्रजापति, जगदीश शुक्ला, ओमप्रकाश, कृष्णावतार चतुर्वेदी, मनीष दुबे, रामकुमार निरंजन, रवि राठौर सहित तमाम प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Leave a comment