रामपुरा-उरई। रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बहराई निवासी सुखविंदर सिंह का विवाह तेरह वर्ष पहले 2005 में सीमा देवी निवासी और उरकरा कला थाना महेबा कालपी के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था। विवाह के कुछ वर्ष तक दांपत्य जीवन सुख पूर्वक बीता लेकिन कुछ समय से आंतरिक कारणों के चलते घर में कलह होने लगा। ग्रह कलह से तंग आकर सीमा देवी ्र 32 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी बहराई थाना रामपुरा ने बीती रात घर के कमरे में अपनी ही साड़ी से गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जागने पर परिवार के लोगों ने सीमा देवी को फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो घटना की सूचना मृतका के मायके उरकरा कला दी। सूचना पाकर मृतका के भाई दीपक चैहान तथा परिवार के अन्य सदस्य बहराई आ गए और उन्होंने रामपुरा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, थानाध्यक्ष रामपुरा, तहसीलदार माधौगढ़ ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a comment