उरई। बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गये और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर शांति भंग में उनका चालान कर दिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौदी निवासी रफीक और लालू के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों में विवाद हो गया जिस पर वे अपने-अपने घरों में चले गये और बड़ों से इस बारे में बताया तो बड़े आपा खोकर एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए आमने-सामने आ गये। बाद में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जालौन कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।






Leave a comment