
लखनऊ । इलाहाबाद में गुरुवार को वकील राजेश श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या की गाज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि पर गिरा दी गई है ।
कानून व्यवस्था को ले कर राज्य सरकार के कड़े इरादे जताने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को हटा कर डी जी पी कार्यालय से संबद्ध कर लिया गया है । आगरा में तैनात रेलवे पुलिस के अधीक्षक नितिन तिवारी को इलाहाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।






Leave a comment