
उरई । यूपी में जनपद जालौन में प्रशासन ने सरकारी शिक्षा में नए मनोबल के संचार के लिए एक अनोखी पहल की जिसके तहत परिषदीय विद्यालयों में अच्छा नतीजा देने वाले वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया। वार्षिक परीक्षा फलों के आधार पर 1800 विद्यालय में से 26 विद्यालयों को चयन इसके लिए किया गया । जिन विद्यालयों का रिजल्ट उत्कृष्ट था उसमें 13 प्राथमिक विद्यालय और 13 उच्चप्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सम्मानित किये गये ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा देने वाले गुरुजनों को प्रोत्साहित किया जा सके । इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश शाही उपस्थित रहे ।






Leave a comment