उरई। कालपी में मोटर साइकिल सवार को ट्रक द्वारा कुचल दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटर साइकिल सवार की आज ही शादी होनी थी। जिसके लिए वह बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था।
कालपी में मार्मिक दुर्घटना की त्रासदी में पैट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल से जा रहे नवलपुरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र स्व. विजय सिंह को रौंद दिया। धर्मेंद्र की आज शाम बारात जानी थी। जिसकी तैयारियां घर पर हो रहीं थीं। धर्मेंद्र सिंह (25 वर्ष) इसी क्रम में पैट्रोल भरवाने के लिए मोटर साइकिल से जा रहा था। तभी गल्ला मंडी के सामने डिवाइडर के कट के पास गिटटी लदे ट्रक ने उसे रौंद डाला।
दुर्घटना के बाद तत्काल उसे एनएचआई के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से यहां से उसे उच्च स्तरीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।






Leave a comment