उज्जैन। मध्य प्रदेश में विधान सभा तैयारियों में जुटी कांग्रेस के लिए शुक्रवार को प्रथम ग्रासे मच्छिकापाते जैसा अपशकुन हो गया। यहां कांग्रेस की सभा को मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रभारी बनने के बाद संबोधित करने आये ज्योतरादित्य सिंधिया के जूते महाकाल मंदिर से चोरी हो गये।
ज्योतरादित्य सिंधिया सभा संबोधित करने के पहले पत्नी प्रियदर्शनीय राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमान सिंधिया के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर के अंदर पूजन-अभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने इस दौरान आम श्रद्धालु और मीडिया को बाहर ही रोक दिया था। इसी दौरान सिंधिया के जूते चोरी हो गये। इसके बाद उनके लिए नये जूते मंगवाये गये। मंदिर में पूजन करने के बाद सिंधिया कांग्रेस की सभा में शामिल होने सामाजिक न्याय परिसर पहुंचे।






Leave a comment