उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में किसान की बाइक बंगरा रोड पर चोरी हो गई। पीड़ित किसान ने पुलिस को लिखित में जानकारी दे दी है।
कई बार बाइक चोर गिरोह पकड़े जाने के बाद भी इस फितरत में लगे लोगों के हौसले पस्त नही हो पा रहे। शनिवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे जालौन क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी रामलाल प्रजापति बंगरा रोड पर देवी मंदिर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपनी स्प्लेडर प्लस बाइक रंग लाल नंबर यूपी 92 बी 3588 खड़ी करके खेत पर चले गये थे। जब वे लौटकर आये तो मोटर साइलिक गायब मिली। रामलाल ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। जालौन कोतवाली पुलिस के मुताबिक बाइक चोरी की छानबीन की जा रही है।

Leave a comment