उरई। शराब पीकर बाप पर ही जौहर दिखाने वाले कलयुगी पूत को डायल-100 ने हवालात के भीतर पहुंचा दिया।
डायल-100 सेवा ने एक कपूत के दिमाग दुरुस्त करने में भी रोल अदा किया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथ में शिवनारायण दोहरे के लिए उनका शराबी पुत्र ही समस्या बन गया था। लिहाज में पहले तो उन्होंने कई बार उसके जुल्म को खामोशी से पी लिया। लेकिन शनिवार को इंतहा होने पर उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दे दी। जिसके बाद 100 नंबर गाड़ी ने पहुंचकर कंलकी पुत्र मुरली को दबोच लिया और जालौन कोतवाली में बंद कर दिया।

Leave a comment