
कोंच-उरई । लंबे समयांतराल के बाद वाहन जलाने की घटना की एक बार फिर पुनरावृत्ति हो गई। शनिवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी उसकी बाईक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे बाईक बुरी तरह जल गई। बाईक स्वामी ने रंजिशन किसी बज्ञात व्यक्ति द्वारा बाईक जला देने का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दे दी है।
विगत महीनों में वाहनों में आग लगाने की कमोवेश आधा दर्जन घटनाओं की तह में अभी पुलिस पहुंच भी नहीं सकी थी कि शनिवार को एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में महाकालेश्वर महादेव मंदिर के पीछे रहने बाले आनंद मिश्रा पुत्र रामेश्वरदयाल मिश्रा की बाईक हीरो आई स्मार्ट नं. यूपी 92 वी 0572 उसके घर के बाहर खड़ी थी। वहां आम रास्ता नहीं होने की बजह से सूनर सी थी और भीषण गर्मी होने की बजह से लोग अपने घरों में थे। इसी बीच आनंद को अपने जंगले के बाहर आग की लपटें दिखीं तो वह निकल कर बाहर आया। उसने देखा कि उसकी बाईक धू धू कर जल रही है। किसी तरह उसने पानी डाल कर आग बुझाई अन्यथा की स्थिति में आग की भीषणता को देखते हुये मकान भी उसकी चपेट में आ सकता था। आनंद ने कोतवाली में तहरीर दे दी है, उसका आरोप है कि किसी ने रंजिशन बाईक में आग लगाई है।







Leave a comment