
कोंच-उरई । बीती रात एक शादी समारोह में आये एक व्यक्ति सुखवीर शर्मा पुत्र सुरेशकुमार निवासी ग्राम गोरमी जिला भिंड के साथ कतिपय लोगों ने मारपीट कर दी। पीडि़त व्यक्ति का आरोप है कि उसके साथ की महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके चलते कुछ लोगों से विवाद हो गया था और यूपी 100 को भी सूचना दी गई थी, लेकिन अंतत: रात में मामला रफा दफा हो गया था। सुबह जब भिंड के लोग अपने घर जाने के लिये रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वही लोग जिनसे रात में विवाद हुआ था, आ गये और एसकी मारपीट कर दी। सीओ के यहां पहुंचे पीडि़तों को जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया गया है।







Leave a comment