कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करयावली में महिला राममूर्ति पत्नी पुन्नू के खेत में गांव के ही भारत पुत्र दयाराम की भेंस घुस गई जिससे फसल का नुकसान हो गया। जब राममूर्ति इसकी शिकायत करने भारत के घर गई तो भारत, उसके बेटे दामोदर, भाई संतराम तथा संतराम के बेटे कृष्णा ने उसके साथ मारपीट कर दी। एक अन्य घटना में ग्राम पीपरी कलां निवासी नंदकिशोर पुत्र भवानीप्रसाद के मैंथा के खेत में ठाकुरदास पुत्र घसीटे ने पानी काट दिया जिससे फसल में पानी भर गया और उसका काफी नुकसान हो गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 427 में मामला दर्ज कर लिया है।







Leave a comment