
कोंच-उरई । लोकमाता जीजाबाई नारी शक्ति एवं कौशल विकास ऐसोसिएशन के तत्वावधान में गत दिवस आईसीडीएस जालौन के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर नेकी की दीवार बनाई गई है जिसका मकसद सबल लोगों के सहयोग से गरीबों की मदद करना है। इसमें विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा समाज के अन्य लोगों द्वारा अनुपयोगी वस्त्र दीवार पर लगे हैंगरों पर टांगे गये जिससे जरूरतमंद लोग उन कपड़ों को ले जाकर उनका सदुपयोग कर सके। इस मौके पर सीडीपीओ वंदना वर्मा ने कहा ये नेक और परोपकार का काम है, सभी को स्वयं ही आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिये और दूसरों को ऐसा करने के लिये प्रेरित भी करना चाहिये। उन्होंने कहा ये समाज सेवा की शुरुआती पहल है, इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य सेविका कोंच श्रीदेवी, मंजू गोस्वामी, मुख्य सेविका नदीगांव प्रभा निरंजन, राजाबाई, कनिष्ठ लिपिक आशुतोष नारायण, प्रधान लिपिक सुरेन्द्र राजपूत, क्रय विक्रय समिति के कर्मचारी तथा कृषकों आदि ने इस नेकी की दीवार और नेक काम की प्रशंसा की।







Leave a comment