कदौरा-उरई । आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कदौरा के मोहल्ला बम्हौरी में आयुष ग्राम की स्थापना की गई जिसमें परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देवसिंह के प्रतिनिधी अरविंद सिंह चैहान ने आयुष्मान ग्राम कदौरा का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयुष स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें होम्योपैथिक एवम आयुर्वेदिक की निःशुल्क दवाएं एवम ग्रामीण क्षेत्रो से आये मरीजो का चेकअप भी फ्री किया गया। इस शिविर में 122 मरीज आयुर्वेदिक एवं 80 मरीज होम्योपैथिक शिविर में देखे गए। कर्यक्रम का आयोजन डा. एमडी आर्या जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं डा. वीएन मिश्रा जिला होम्योपैथिक अधिकारी अपनी- अपनी टीम के साथ पहुंचे। आयुर्वेदिक विभाग से डा. अरविंद कुमार, डा. जितेंद्र वर्मा, डा.योगेश प्रणामी, डा. अमर सिंह ने122 मरीजो को देखा और होम्योपैथिक विभाग से डॉ विकास चतुर्वेदी, डॉ रंजना, डा. सुरेन्द्र सिंह ने शिविर में आये 80 मरीजो को देख कर दवाये आदि मुफ्त में वितरित की। ग्रामीण क्षेत्रांे से काफी रहे संख्या में लोग मौजूद रहे  ।

Leave a comment