0बॉडी से ओवर लदी बालू के ऊपर पटरे लगाने के वक्त हुआ हादसा
कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र एक बालू घाट में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिसमे दो की करेन्ट से एक की ट्रक से कुचलकर मौत हो चुकी है। बीती रात हुए हादसे के बाद बाहरी मृतक को पुलिस ने पीएम् के लिए भेजा गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा ग्राम बसरेही निरंजन होटल के पास बसरेही खदान से ओवर लोड बालू लेकर कदौरा की ओर आ रहे ट्रक नम्बर यूपी 34 एटी 0227 में क्लीनर इरसाद पुत्र रज्जाक 23 वर्ष लहरपुर शेख सीतापुर ओवर लोड बालू सम्भालने को लेकर बॉडी में पटरे लगाने लगा तभी अचानक ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक को करन्ट लग गया आनन फानन में लोगो द्वारा 100 पुलिस को सूचना दी गयी जिससे युवक को स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लाया वही चिकित्सक द्वारा जिसे मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वाराशव का पंचनामा भर पी एम् के लिए भेजा गया वही अभी दो दिन पूर्व बसरेही खदान में लापरवाही के चलते मजदूर की मौत हो गयी थी एव पिछले दिनों भी बसरेही खदान मशीन लेकर जा रहे एक आपरेटर की भी करन्ट से मौत हुई थी।







Leave a comment