कोंच-उरई । अंतर्राष्टï्रीय मानवाधिकार एसोसियेशन कोंच इकाई की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रजितसिंह को बुंदेलखंड की कमान मिलने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी सांगठनिक पदाधिकारियों और सदस्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे जहां कहीं भी मानवाधिकारों के हनन के मामले देखें उन्हें ऊपर तक भेजें ताकि उन पर संगठन प्रभावी पैरोकारी कर मानवाधिकारों के पोषण के लिये उचित कदम उठा सके।

अंतर्राष्टï्रीय मानवाधिकार एसोसियेशन कोंच इकाई की मासिक बैठक यहां संगठन के नगर अध्यक्ष विनोद कुशवाहा के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें महीने भर के काम काज की समीक्षा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष रहे इंद्रजितसिंह एजे को बुंदेलखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत करते हुये उनको सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, कैलाश ओमरे, जीशान राईन, देवेन्द्रकुमार, उदयराजसिंह, नितिन कटियार, शिवपालसिंह, देवेशकुमार, सोहनसिंह पटेल, ब्रजेशकुमार गुप्ता, दयाराम पटेल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment