
मातृ दिवस और मां की पुण्य तिथि पर दरिद्र नारायण सेवा समिति के गरीबों के बीच पहुंचे समाजसेवी
कोंच-उरई । रविवार को दिवंगत मां की पुण्य तिथि और मातृ दिवस एक साथ होने के चलते बरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी रामकिशोर पुरोहित अपने परिजनों के साथ दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर पहुंचे और वहां सैकड़ों गरीबों को अपने हाथों से परोस कर भोजन कराया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामरूप पुरोहित की पत्नी एवं कांग्रेसी नेता रामकिशोर पुरोहित की मां स्व. कमलादेवी की सातवीं पुण्य तिथि पर दरिद्र नारायण सेवा समिति ने उन्हें श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। उनके बेटे रामकिशोर पुरोहित, नरेन्द्र पुरोहित तथा उनके परिजनों ने भूखे गरीबों को भोजन कराया और वस्त्रादि भेंट किये। इस दौरान संस्था संयोजक कढोरेलाल यादव, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।







Leave a comment