
- पं. रामस्वरूप रावत मैमोरियल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ मेधावी छात्र प्रोत्साहन समारोह
कोंच-उरई । क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा है कि शिक्षा ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है जिसके बल बूते वह देश और समाज के प्रति अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही समुन्नत देश का गौरवशाली भबिष्य गढ सकता है इसलिये लोगों को चाहिये कि वे अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें और छात्र छात्राओं को भी चाहिये कि वे शिक्षा को लेकर समर्पित रह कर अपना अभीष्टï प्राप्त करें। यह बात उन्होंने यहां माध्यमिक क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था पं. रामस्वरूप रावत मैमोरियल इंटर कॉलेज में संयोजित मेधावी छात्र प्रोत्साहन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
पं रामस्वरुप रावत मैमोरियल इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन डॉ. स्वामी अंबरीश जी महाराज की अध्यक्षता एवं विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य व प्रधान अंडा मनोज पिपरैया, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, शिक्षाविद् श्रीकांत गुप्ता आदि के बिशिष्टï आतिथ्य में किया गया। अतिथियों द्वारा मां वीणापाणि का पूजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। छात्रा राधा पांचाल व सौरभी पटेल द्वारा सरस्वती वंदना की गयी। तत्पश्चात् मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को सतत् परिश्रम करते रहना चाहिये इसके दूरगामी परिणाम हमेशा अच्छे ही होते हैं।अन्य अतिथियों ने भी शिक्षा और संस्कार के साथ अनुशासन का महत्व बताया। स्कूल के संस्थापक विजयकुमार रावत ने विद्यालय की प्रगति के बाबत बताया।प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र झा ने आभार जताया। संचालन ओमप्रकाश उदैनिया ने किया। सुरेन्द्र गुप्ता, राममोहन तिवारी, अमित तिवारी, प्रमेन्द्र उपाध्याय, आशीष मिश्रा, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, विवेक नायक, पुनीत निरंजन, राघवेन्द्र निरंजन, शिवम पटेल, अजित खरे, मोहन पाल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहकारी समिति पिरौना के अध्यक्ष अरविंद निरंजन, मुनिया वसोब, प्रधान संजय निरंजन, महेन्द्र पटेल, राकेश पटेल, भाविप के सचिव अमरेन्द्र दुवे, आत्माराम शर्मा, संजय रावत, संस्था के मंत्री अवधेश दीक्षित, मनोजकुमार आदि उपस्थित रहे।
इन्होंने ग्रहण किया पुरस्कार
पं. रामस्वरूप रावत मैमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के जिन छात्र छात्राओं ने अंक अर्जन में श्रेष्ठता सिद्घ की उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिन छात्र छात्राओं ने पुरस्कार ग्रहण किये उनमें दिवाकर तिवारी, अजय नामदेव, अरबाज अख्तर, शैलेन्द्रकुमार, उत्कर्ष पटैरया, शालिनी तिवारी, सुमित राठौर, अमन कश्यप, योगेन्द्रसिंह यादव, रोहित अग्रवाल, मुस्कान राजपूत, प्रिंस कौशल, सागर पटेल, अभय पटेल, अमन वर्मा, अमन कुशवाहा, अंकितसिंह पाल, शशांक गुप्ता, अंश पाठक, धु्रव पाराशर, रवि पाराशर, दिव्या पटेल, आयुषी पटेल, दीक्षा पटेल, प्रिंसी पटेल आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।







Leave a comment