जालौन-उरई। रंगबाजी के उन्माद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी सोने की जंजीर और तीन हजार रुपये नगद लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी सूरज द्विवेदी पुत्र अवध नारायण द्विवेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर से आज मोटर साइकिल से उरई जा रहा था तभी देवनगर चौराहा पर मोहल्ला नारोभास्कर निवासी अभिषेक त्रिवेदी, संजय कुमार, हिमांशु और उबेश मिले। वे अभिषेक व संजय को छौलापुर रोड पर छोड़ने के लिए जबर्दस्ती करने लगे। इस पर वे लोग जबरन उसे छौलापुर रोड की ओर ले गये। वही चार और अज्ञात युवक आ गये। सभी ने घेराबंदी करके उसकी बेरहमी से पिटाई की और जंजीर व तीन हजार रुपये नगद छीन लिए।







Leave a comment