उरई। नये भर्ती के सहायक अध्यापकों की कांउसलिंग में धांधली के खिलाफ प्रभावित शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि कांउसलिंग में शामिल हरीओम शरण बांदा में, पवन कुमार सोनी फर्रुखाबाद में और रोहित कौशल भी फर्रुखाबाद में पहले से ही सेवारत है जिसके वजह से अपने नियुक्ति स्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाये बिना उनकी कांउसलिंग नही कराई जानी चाहिए थी। उनकी इस धांधली के कारण भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ा गई है। जिसे देखते हुए जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाये।

Leave a comment