उरई। चुर्खी रोड पर पंछरा के पास जूता-चप्पल बेचकर गुजारा कर रहे दुकानदार ने पड़ोस में शराबियों द्वारा अडडा बना लेने से परेशान होकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के सामने गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
चुर्खी रोड पर संगीता पत्नी जहान सिंह जूता-चप्पल की दुकान चलाती हैं। उनके बगल में पहले चाय-पानी की दुकान चलती थी जो अब बंद हो चुकी है। उनका आरोप है कि दुकानदार अब खाली दुकान पीने वालों को मुहैया करा देता है जो नशा हो जाने के बाद झगड़ा करते हैं। इससे संगीता का दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को यह भी बताया कि खाली दुकान का मालिक भारत पाल सरकारी नौकरी भी करता है फिर भी उसे मर्यादा का खयाल नही है। कानून के खिलाफ जाकर वह अपनी खाली दुकान में वह शराब का अडडा चलवा रहा है इसे बंद कराया जाये। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए आदेश जारी कर दिये हैं।

Leave a comment