उरई। जालौन कस्बे में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। जिसकी तलाशी में तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया गया।
चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक चुर्खी रोड टयूबवैल के पास घूम रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार युवक का नाम इस्लाम पुत्र जुम्मन निवासी कुंडा बताया गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment