उरई। मौरम के घाट खुलते ही इस कारोबार से जुड़े स्याह किस्सों की बाढ़ फिर आनी शुरू हो गई है। हालांकि बसपा और सपा सरकार के समय से अब कुछ गनीमत है। लेकिन इसके बावजूद जो यह आशा थी कि मौजूदा सरकार में गड़बड़ियों के मामले में जीरो टालरेंस का माहौल देखने को मिलेगा उसका कोई अता-पता नही है।
इस समय भी माहौल राम नाम की लूट जैसा है। कदौरा थाने के मवई में खलिहान में मौरम का डंप गैरकानूनी तरीके से लगाया जा रहा है। जिसकी जानकारी होते हुए भी जिम्मेदार कार्रवाई करने की जहमत नही उठा रहे। बताया जाता है कि माफियाओं के इस डंप से करोड़ों रुपये चोर बाजार से कमाने की योजना है। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों ने जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल तक भी भेज दी है।

Leave a comment