माधौगढ़-उरई। 20 मई को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर होने जा रहे सैनिकों के प्रदर्शन में क्षेत्र के पूर्व सैनिक भी बड़ी संख्या में 19 मई को यहां से कूच करेगें।
इसके लिए बृजवीर सिंह हरौली की अध्यक्षता में फौजी टैंट हाउस पर बैठक हुई। जिसमें सीपी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बाबूलाल राठौर, गौरी शंकर, लालाराम, शिवरतन आदि सहित 50 से 60 क्षेत्र के पूर्व फौजी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a comment