सिरसाकलार-उरई। बिजली के कारण जितना विकास नही हुआ उससे ज्यादा विनाश का कहर लोगों को झेलना पड़ा है जो कि सिस्टम में जबाबदेही के अभाव की वजह से अभी भी जारी है।
इसी कड़ी में दमरास में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रामप्रकाश दीक्षित की भैंस को करंट के कारण मरना पड़ा। बताया जाता है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था जिसकी सूचना दो दिन पहले न्यामतपुर फीडर में दी जा चुकी थी। फिर भी सप्लाई बंद नही की गई। सोमवार को रामप्रकाश दीक्षित की भैंस चरते-चरते धामनी रोड पुल के पास पड़े उक्त तार में उलझ गई। जिसके कारण उसके प्राण पखेरू उड़ गये। न्यामतपुर स्थित पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डा. उमेश राजपूत ने मृत भैंस की कीमत 50 हजार रुपये बतायी है।







Leave a comment