
कोंच-उरई । तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा है कि लोगों को कानून के बारे में जानकारी होनी ही चाहिये ताकि रोजमर्रा की जिंदगी में भी उन्हें ज्ञात रहे कि कहीं वह किसी कानून का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। कानून का क्षेत्र विस्तृत है इस लिये कानून की जानकारी के लिये सतत प्रयत्नशील रहना चाहिये और विधिक साक्षरता शिविरों का भी मकसद यही है। उन्होंने यह बात तहसील मुख्यालय से 22 किमी दूर थाना कैलिया के ग्राम बरहल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन विधिक जानकारियां प्राप्त कर जागरूक हों, इसके अलावा उन्हें अपने अधिकारों के बारे में भी जानना चाहिये। उन्होंने शिक्षा अधिनियम, स्वच्छता अभियान, घरेलू हिंसा सहित अनेक विंदुओं पर जानकारियां दीं। थाना कैलिया के एसआईनरेशपाल ने व्हीकल एक्ट की जानकारी दी, बरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश कौशिक ने दीवानी फौजदारी के बाबत विस्तृत जानकारी दी। पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने गांवों में आये दिन होने वाली टप्पेबाजी पर ध्यान आकर्षित कराते हुये कहा कि जब घर से बाहर जायें तो बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दें, साथ ही अपने आस पड़ोसके लोगों को जरूर बताकर जायें कि वे आपके घर का ध्यान रखें और बच्चों की चिंता करें। पीएलवी देवेन्द्र आजाद, विमल राठौर, सीता तिवारी, रामकिशोर वर्मा, स्नेशराजा पीपरी आदि ने भी शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, मनरेगा, खाद्यान्न संबंधी अनेकों जानकारियां ग्रामीणों को दी। संचालन पीएलवी जगपाल यादव ने किया। आभार ग्राम प्रधान पीपरी ब्रजभूषण वर्मा ने जताया। इस दौरान हरगोविंद खुराना, कुसमा, शशिदेवी, अनीतादेवी, गंगाचरण वर्मा, संतराम, हबीबखां, रामचरन, रवीन्द्रकुमार, दीनदयाल, रफीक मोहम्मद, मथुराप्रसाद, रामसेवक, दुर्गाई, लल्लूराम, देशरानी, महारानी, राजाबेटी, चंदादेवी, राजेन्द्री, गुड्डी, राशि सहित एक सैकडा ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।






Leave a comment