जालौन-उरई। दबंगों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया जिससे आवागमन बाधित होने के कारण त्रस्त गांव के बाशिदों को तहसील मुख्यालय पर आकर उप जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगानी पड़ी।
ग्राम पंडितपुर निवासी गजेंद्र कुमार, राजाराम, सुरेश कुमार, शिवरतन सिंह, दिनेश आदि एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम भैरपाल सिंह को सौंपे गये शिकायती पत्र में बताया कि उन लोगों के मकान के सामने 12 फीट का आम रास्ता है। उक्त रास्ते पर गांव के दबंग कृपानंद व अन्य ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है और ग्रामीण उक्त रास्ते से निकल नही पा रहे हैं। उक्त रास्ते को खोलने की बात दबंगों से कही जाती है तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a comment