जालौन-उरई। दबंग ने खेत पर लगे बबूल के पेड़ को काटने की जुर्रत कर डाली। इतना ही नही जब उसे उलाहना दिया गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। एसडीएम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिये हैं।
तहसील क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी शिवकुमार ने एसडीएम भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके खेत पर एक बबूल का पेड़ लगा था। बीती 27 अप्रैल को उसकी मां की त्रयोदशी थी। इसलिए वह व्यस्त हो गया। इस बीच रात में सिहारी दाउदपुर निवासी लला महाराज ने उसके खेत में खड़े बबूल के पेड़ को काट लिया।
जब वह लला महाराज के सामने इस पर आपत्ति जताने के लिए पहुंचा तो लला महाराज ने पूरे हेकड़ी के साथ बबूल काटने की बात कबूल कर ली और कहा कि तुमने ज्यादा चू-चपड़ की तो पीटते-पीटते अक्ल दुरुस्त कर देगें। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।






Leave a comment