
उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी – कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदम ढाबे से चंद कदम दूर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे 8 लोगो को कुचल दिया। जिसमें 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि झांसी रेफर हुए लोगो मे दो की मौत रास्ते मे हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके घर वालों को खबर दी। मृतक बॉलरो किराये पर ले कर डकोर से अमावस्या पर गंगा स्नान करने बिठूर जा रहे थे। जीप पंचर होने पर सभी लोग बोलेरो से उतरकर हाइवे के डिवाइडर पर बैठ गए थे।
बुधवार सुबह तड़के कस्बा डकोर के 8 लोग बोलेरो गाड़ी से बिठूर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे । उरई निकलने के बाद हाईवे स्थित गोविंदम ढाबे के पास बोलेरो पंचर हो गई तो ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पंचर बनाने लगा जबकि बाकी लोग अंधेरा होने की वजह से बोलेरो से उतरकर हाइवे के डिवाइडर पर ही बैठ गए। तभी उधर से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो से बचने के चक्कर मे ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे वहां बैठे सभी 8 लोग ट्रक के नीचे पिस गए। जिसमे राहुल कुशवाहा (35 वर्ष) पुत्र बलदाऊ कुशवाहा, कैलाशी (55 वर्ष) पत्नी बलदाऊ निवासीगण डकोर , रजनी कुशवाहा (30 वर्ष) पत्नी रामकरन कुशवाहा, रामकरन (32 वर्ष ) निवासीगण सिहारी माधौगढ़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया । इनमें दो और की मौत झांसी में हो गई । पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतकों के घर वालों को हादसे की खबर मिलने पर वहां कोहराम मच गया है।






Leave a comment