उरई। मदरसो में आधुनिक विषयों की पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी की उपलब्ध पाठय पुस्तकें अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश जारी किये गये हैं।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि मान्यता प्राप्त मदरसों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, कम्युटर विज्ञान और सामाजिक विज्ञान आदि आधुनिक विषयों की पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी की उपलब्ध पुस्तकें पाठयक्रम में शामिल करने के निर्देश सभी मदरसा संचालकों को जारी किये गये हैं। जिसका पालन उन्हें करना होगा।

Leave a comment