उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा जनपद जालौन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी जिलाधिकारी को शिक्षकों की पदोन्नति के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गत 28 मार्च के बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय के एक माह में पदोन्नति कार्रवाई करने के निर्देशों पर अमल न होने को लेकर असंतोष जताया गया।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि पदोन्नति संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं लेकिन कतिपय नेताओं के दबाव की वजह से डायट द्वारा कांउसलिंग नही कराई जा रही है। जिससे अध्यापकों के हितों को अपूर्णनीय क्षति हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसमें हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कराने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के जिला प्रभारी अरविंद नगायच, संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष इलियास मंसूरी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सुंदर सिंह शास्त्री, राहुल कुमार, प्रताप भानु सिंह, अभिलाख सिंह, कमलापति, रमाकांत, अरविंद कुमार स्वर्णकार, अमित कुमार पटेल, उमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, गिरिधर कुमार, अनिल कुमार, प्रभास चंद्र, देवकीशरण, अनिल, दीप्ति गुर्जर, आफताब आलम, प्रवीण महान आदि शामिल थे।







Leave a comment