उरई। प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टास्कफोर्स समिति ग्राम स्वराज अभियान से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार कार्य योजना के अनुरूप कार्यवाही करते हुए चिन्हित किये गये जनपद के 09 ब्लाकों के 40 ग्रामों में छूटे 0-2 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने हेतु जिसमे लगे स्वास्थ्य विभाग एवं आई0सी0डी0एस0 विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए टीकाकरण का कार्य पूर्ण करें। काई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला टीकाकरण से छूटने न पाये। इसमे स्कूली बच्चों का सहयोग लिया जाये जिस ग्राम में जिस दिन टीकाकरण निश्चित है उस दिन विद्यालय खुले रहें। यह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें। आंगनवाड़ी केन्द्र भी खुले रहेंगे और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां इस कार्य में सहयोग प्रदान करेंगी। शासन के निर्देशानुसार इस अभियान का द्वितीय चरण 21 से 25 मई 2018 तक चलेगा। जिसमे विशेष सघन मिशन इन्द्रधनुष योजना के अन्तर्गत टीकाकरण किया जायेगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सत्यप्रकाश ने कहा कि कार्य योजना तैयार कर ली गई है बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है। जिनका टीकाकरण किया जायेगा। दिनांक 18 से 20 मई के मध्य ब्लाक स्तरीय बैठक ब्लाकों पर ए0एन0एम0/आशा तथा ए0डब्ल्यू0डब्ल्यू/सुपरवाइजर्स की जायेगी तथा 21 से 25 मई तक विशेष सघन मिशन इन्द्रधनुष शिविर ग्रामों में किये जायेंगे। जिसमे टीकाकरण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशाराम, डा0 सुग्रीव बाबू, डा0 देवेन्द्र भिटौरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 उपस्थित रहें।

Leave a comment