उरई। बीटीसी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई से 20 दिन और बढ़ाने की मांग को लेकर 21 मई को कलेक्ट्रेट में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीए/बीएससी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा हंगामी धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर इस बारे में जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया गया है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभी तक बीए/बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नही किया गया है। जिससे इस विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बीटीसी के लिए आवेदन नही कर पा रहे हैं। नतीजतन उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। 30 मई तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक कक्षाओं की परीक्षा के परिणाम घोषित होगें। जिसके मददेनजर उनके हितों के खातिर बीटीसी प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन का समय 23 मई से 20 दिन और बढ़ाया जाये।
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं में रेवती रमन, मनीष कुमार, रामजी, नीरज कुशवाहा, संतोषी देवी, रोहिणी निरंजन, शिवानी, शिवम निरंजन, आशुतोष, सौरभ, मोहित, भाग्यश्री, राघवेंद्र सिंह, प्रिया पटेल, आनंद कुशवाहा, आशीष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Leave a comment