उरई। पारिवारिक विवाद को लेकर जालौन कस्बे में बीती रात एक व्यक्ति ने अपना लिंग काट लिया जिससे सनसनी फैल गई। हालत गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया।
बुधवार की रात जालौन कस्बे के मोहल्ला तोपखाना में प्रताप सिंह (55वर्ष) ने परिवार में किसी बात को विवाद होने पर भावुकता में अपना लिंग काट लिया। जब उसे खून बहने लगा तो घर में हड़कंप मच गया। उसे पहले आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से वहां से रेफर कर दिया गया।
पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि प्रताप सिंह की मानसिक दशा पहले से ठीक नही है। जिसका इलाज चल रहा है। साथ-साथ वह विकलांग भी है।

Leave a comment