
उरई । मंगलवार को गोहाण्ड के पास कार पलट कर खाई में गिर जाने की घटना में घायल चुरखी थाने के खल्ला गाँव निवासी फ़ौजी संदीप सिंह ( 30 वर्ष ) की बबीना स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिर आज मौत हो गई जबकि संदीप की सास राजवती , भाभी अंजना और चचेरी बहिन रीना बुधवार को ही दम तोड़ चुके थे ।
संदीप की पत्नी रेखा ( 26 वर्ष ) और 2 पुत्रों राज (11 वर्ष) व ऋषि ( 2 वर्ष) की उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है । संदीप की तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में थी और वह 15 दिन पहले परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी ले कर आया था ।
मंगलवार को वह अपनी पत्नी , बेटों और ससुराल के लोगों के साथ चित्रकूट में दर्शन के लिए गया था तभी यह हादसा हो गया ।







Leave a comment