उरई। मध्य प्रदेश के बार्डर से जनपद में डकैती डालने के लिए घुस रहे बदमाशों के सात सदस्यीय गिरोह को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के पहले बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की। रात के सन्नाटे में गोलियों की गूंज से आसपास का इलाका दहल गया।
गुरुवार की रात नदीगांव थाना क्षेत्र में छतारेपुरा मोड़ पर यह आपरेशन हुआ जब नदीगांव के थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी बृजनेश यादव पहले से इन बदमाशों की चहल कदमी की खबर मिल जाने के कारण इन्हें घेरने के लिए गश्त पर थे। बदमाश एक लोडर के साथ एकत्र थे। जिसमें कटर व हथियार रखे थे। उनकी योजना वारदात में मिलने वाले माल को इसी लोडर से ढोकर भाग आने की थी। पकड़े गये बदमाशों के बाबत बाद में छानबीन में पता चला कि यह लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।

पकड़े गये बदमाश
1. रिंकू उर्फ सोनू राठौर निवासी ग्राम लहार थाना डिमनी जिला मुरैना बरामदगी एक 315 बोर तमंचा
2. मुस्ताक उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम ओझा थाना नयागांव जिला भिण्ड बरामदगी एक 315 बोर तमंचा
3. रफीक उर्फ आस मोहम्मद निवासी ग्राम काथा थाना मिहौना जिला भिण्ड
4. रज्जाक खां निवासी तुला का पुरा थाना रौन जिला भिण्ड
5. भरत सिंह जाटव निवासी मुरलीपुरा थाना देहात जिला भिण्ड
6. किंटा गुर्जर निवासी ग्राम गुमारा थाना मौ जिला भिण्ड
7. घनश्याम सिंह भदौरिया निवासी ऊमरी जिला भिण्ड
पुलिस ने सातों बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनका बुलेरो मैक्स लोडर भी एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
इस आपरेशन में शामिल टीम में 10 लोग थे। जिनमें अरुण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष नदीगांव, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, कां. विपिन कुमार पाल, कां. अवधेश कुमार, आरक्षी चालक तुलाराम, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक बृजनेश कुमार, कां. शैलेंद्र चौहान, कां. करनवीर सिंह और कां. मनोज सोनकर की पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शाबाशी देते हुए सराहना की।

Leave a comment