उरई। आईपीएल पर हो रही सटटेबाजी की कमर तोड़ने के लिए जनपद में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में जुटी है। शुक्रवार को कोंच में पुलिस ने क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई कर तीन बुकी दबोच लिए।
आईपीएल पर सटटा लगवाने वालों के खिलाफ जनपद में पुलिस का कहर जारी है। शुक्रवार को कोंच में प्रताप नगर में लवली चौराहे के पास दाऊ रेजा के मकान में पूर्व सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के साथ दबिश दी। जिसमें तीन बुकी रंगे हाथों पकड़ लिए गये। इनके नाम पुलिस ने नीलू उर्फ कुलदीप रेजा, आशीष रेजा व विकास मनिहार बताये हैं। इनके पास से एक कैलकुलेटर, तीन मोबाइल फोन, सटटा पर्चियां, एक एलईडी व एक टाटा स्काई का बाक्स और तीन हजार तीन सौ पचास रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने तीनों का जुआ एक्ट में चालान कर दिया है।

Leave a comment