उरई। गोहन में ग्राम पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शत्रुघन सिंह के दरवाजे से लाखन सिंह के दरवाजे तक यह 200 मीटर का नाला होगा। ग्रामीणों के अनुसार इसमें भारी घपलेबाजी की जा रही है।
विकास कार्यों में नीचे से ऊपर तक हिस्सा जाने के कारण घोटाला आम बात हो गई है। फिर चाहे केंद्रीय या राज्य संस्था द्वारा कराया जा रहा कार्य हो या ग्राम पंचायत स्तर का कार्य। माधौगढ़ विकास खंड की गोहन ग्राम पंचायत में नाला निर्माण में हो रही धांधली को इसकी एक बानगी माना जा सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले के तल में प्रधान अपने मकान का मलबा बिछवा रहे हैं। साथ ही अव्वल दर्जे का गुम्मा लगाने की बजाय इसमें तीन नंबर का गुम्मा इस्तेमाल हो रहा है। कोयले की दलाली में सबके हाथ काले है इसलिए ब्लाक मुख्यालय की नाक के ठीक नीचे के गांव में खुलेआम अंजाम दी जा रही इस अंधेरगर्दी पर भी कोई कार्रवाई नही हो पा रही है।

Leave a comment