उरई। कांग्रेस के राष्ट्रीय आवाहन के तहत कर्नाटक के घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला स्तर पर भी प्रजातंत्र बचाओ दिवस पर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।
धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. श्याम सुंदर ने इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल्पमत में होते हुए भी राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया। इसके साथ ही बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दे डाला तांकि भाजपा विरोधी खेमे के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सके। सभा का संचालन कर रहे शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिददीकी ने कहा कि आज भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़े दल को पहले आमंत्रण की दुहाई दे रही है। लेकिन गोव और मेघालय में उसने इस फार्मूले के उलट काम किया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने अपनी फासिस्ट सोच के तहत लोकतंत्र को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है। इसलिए जनमानस की निगाह से सत्तारूढ़ पार्टी पूरी तरह उतर चुकी है। आगामी चुनाव में भाजपा का बुरा हश्र होगा। रामप्रकाश द्विवेदी, डाॅ. एके मिश्रा, गुलाब खान, मेराज सिददीकी, संतराम अहिरवार, संतोष सिंह, फैजानुल हक, भग्गूलाल, अमित पाण्डेय, अजय कुमार, नवीन कुमार, सीताराम वर्मा, आलोक महान, अखिलेश चौधरी, अनुज मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, बुजुर्ग नेता सत्यपाल शर्मा, अजय कुमार खरकया, सुरेश दोहरे, योगेंद्र सिंह, सुरेश बाबू, राजेश मिश्रा, अमित गुप्ता, असगरी बेगम ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment