उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में ग्राम हथना बुजुर्ग में आयुष आपके द्वार अभियान के तहत राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में शुक्रवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
चिकित्साधिकारी डा. ममता वर्मा ने इस दौरान उदर, बात, ज्वर, अम्ल, पित्त और अतिसार जैसे मौसमी प्रकोप व स्थाई विकार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दीं। फार्मासिस्ट उमाशंकर ने शिविर के संचालन में पूरा सहयोग किया।

Leave a comment