जगम्मनपुर-उरई। भारतीय जनता पार्टी के जगम्मनपुर सैक्टर के बूथ अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को शाम 4 बजे अवस्थी गेस्ट हाउस में आहूत की गई है।
जगम्मनपुर सेक्टर संयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार में भागीदार होने का एहसास कराते हुए अधिकार और कर्तव्य के तालमेल के साथ काम करने के लिए सक्रिय किया जायेगा।
इसके लिए बूथ समिति का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान दिवंगत हो चुके कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देकर उनके नाम रिक्त कर दिये जायेगें। बाहर रह रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी हटा दिया जायेगा और इलाके मे ही रहकर जमीनी काम करने वाले कर्मठ नये कार्यकर्ताओं को मौका दिया जायेगा।







Leave a comment