जगम्मनपुर-उरई। पांच नदियों के अति पावन संगम के कारण सिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में स्वमेव महिमा मंडित पचनद पर श्रीमदभागवत पाठ के समापन के बाद शुक्रवार को विशाल भण्डारा धूमधाम के साथ कराया गया।
इस उपलक्ष्य में बाबा साहब मंदिर पर दक्षिणामुखी हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भागवत उपासक पंडित सुशील कुमार शुक्ला व्याकरणाचार्य औरैया द्वारा स्थापित किया गया और संत श्री श्री 1008 मुकुंदवन बाबा साहब महाराज को दिव्य कथा का रसास्वादन कराया गया। इसमें इटावा, औरैया, भिण्ड और जालौन आदि जनपदों के हजारों भक्तों ने मंदिर पर पहुंचकर भागवत कथा सागर में डुबकी लगाई।
दिनांक 11 मई से प्रारंभ हुए ज्ञान यज्ञ को 17 मई को विश्राम मिला। तदोपरान्त विशाल भण्डारा कराया गया। इस आयोजन में मंदिर पर मौजूद पुजारी संतोषवन, सुमेरवन के अतरिक्त मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह सेंगर, रामअवतार तिवारी कोषाध्यक्ष, जगदीश सिंह सेंगर गुढ़ा, अंजनी कुमार मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, दशरथ सिंह सेंगर (पारीक्षत) सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।







Leave a comment