उरई। कस्बा जालौन में बस स्टैण्ड पर आटो पार्टस की दुकान से शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस को इसकी भनक मिल गयी। जिसके बाद दुकानदार को गिरफ्तार करके पुलिस ने मौके से देशी शराब के 26 क्वार्टर बरामद किये।
गुरुवार की सुबह चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा को सूचना मिली कि बस स्टैण्ड के पास संचालित एक आटो पार्टस की दुकान पर अवैध रूप से शराब की बिक्री ठेका खुलने के पहले होती है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया तो मामला पकड़ में आ गया। मुरलीमनोहर मोहल्ला निवासी गजेंद्र सिंह को अवैध रूप से शराब बेचतें हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दूसरे प्रदेश की 26 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि ठेका खुलने का समय दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक निश्चित किये जाने के कारण पहले तो शराब ठेकेदारों में बेचैनी फैल गई थी और उन्हें पूूरी बिक्री न हो पाने से घाटे का भूत सताने लगा था लेकिन अब वे प्रसन्न हैं। वजह यह है कि पुलिस से सैटिंग करके सभी जगह सवेरे से लेके और रात 12 बजे तक एक्सट्रा चार्ज लेकर ठेके के आसपास के अडडों से तलबगारों को शराब मुहैया कराई जा रही है। इसी में किसी ने ज्यादा लालच में अगर मिलावटी शराब भी खपानी शुरू कर दी तो जहरीला शराब जैसा बड़ा कांड भी घटित हो सकता है।







Leave a comment