जालौन-उरई। नगर में संचालित भांग की दुकान में खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है। जिससे सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। इसके बाद भी आबकारी विभाग मौन साधे हुए है।
नगर में सरकारी भांग की दो दुकाने संचालित हैं। एक दुकान देवनगर चौराहे पर कोतवाली से चंद कदम दूरी पर है तो दूसरी सब्जी मंडी पर जो चौकी के करीब है। फिर भी इन दुकानों पर धड़ल्ले से गांजा की बिक्री हो रही है। इस कार्य से जुड़े लोग नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि वे सात-आठ हजार रुपये किलो लाते हैं और फुटकर में एक किलों गांजा दुगने में बिकता है। भांग की दुकानों पर गांजा बिकने के कारण भांग की बिक्री कम हो रही है। जिसमें ठेकेदार का भले ही मुनाफा हो लेकिन सरकार को चूना लगा रहा है। जब इस संदर्भ में जिला आबकारी अधिकारी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने फोन ही रिसीव नही किया।







Leave a comment