उरई। आईपीएल में सटटे के कारोबार ने ग्रामीण क्षेत्रों तक अपने पैर पसार लिए हैं। सिरसाकलार पुलिस ने गुरुवार को एक बुकी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके पास से सटटा के लिए जमा कराये गये आठ हजार रुपये भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
सिरसकलार में आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान लोगों पर सटटे का बुखार चढ़ने की खबर के बाद पुलिस सतर्क हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने पूरे दलबल के साथ एक सटटा कारोबारी को घेर लिया। सिरसाकलार निवासी नितिन उर्फ निक्की यादव 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष के ऊपर वृद्धों तक को गेंद के भाव से सटटा लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये नगद पकड़े गये। एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि निक्की के पूरे नेटवर्क के पर्दाफाश के लिए उससे पूंछतांछ की जा रही है।







Leave a comment