उरई। पंचायती राज ग्राम सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और मंत्री आशीष झा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जगम्मनपुर के सफाई कर्मी पर गत दिनों हुए प्राण घातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सफाई कर्मचारी नेताओं ने बताया कि गत दिनों जगम्मनपुर में सफाई कर्मी संतराम पर डयूटी करके घर वापस लौटते समय गांव के पुष्पेंद्र व अनिल ने छुरी से हमला कर दिया था। जिससे उसको गंभीर चोटे आईं थीं। रामपुरा पुलिस ने पहले तो सफाई कर्मी की रिपोर्ट लिखने में ही आनाकानी की। लेकिन अधिक दबाव पड़ने पर अल्पीकरण करके मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया।
उन्होंने इस घोर अन्याय को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट की धाराएं लिखने की मांग की और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाये तांकि सफाई कर्मचारियों में व्याप्त हो रहा आक्रोश शांत हो सके।







Leave a comment