उरई। रामनगर में कांग्रेस दफ्तर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर में गर्मी के कारण शुक्रवार को दोपहर में आग लग गई। जिससे ट्रांसफार्मर धूं-धूं करके जलने लगा। आग के कारण फैली दहशत के चलते इलाके में अफरा-तफरी के हालत बन गये।
गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों के धधकने का खतरा मई, जून के महीनों में बढ़ जाता है। लेकिन सुरक्षात्मक उपायों में इसके बावजूद भ्रष्टाचार की वजह से कोताही बरती जाती है। जबकि ऐसे में कोई भी घटना गंभीर अनहोनी का रूप ले सकती है।
इस क्रम में रामनगर में कोटरा रोड पर आज स्थिति उस समय विकराल हो गई जब कांग्रेंस दफ्तर के सामने रखे ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। स्थिति तब और ज्यादा डरावनी हो गई जब आग के घरों तक पहुंच जाने का खतरा पैदा हो गया। इस बीच दमकल केंद्र को सूचना दी गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a comment