उरई। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जालौन-माधौगढ़ क्षेत्र की मासिक बैठक जालौन तहसील के सभागार में बुन्देलखण्ड अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह आईजे एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य एवं जिला उपाध्यक्ष व तहसील प्रभारी जालौन हरिओम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला प्रमुख प्रशासनिक संरक्षण राकेश तिवारी एड., जिला प्रमुख श्रमिक संरक्षण कैलाश चंद्र ओमरे, उप प्रमुख प्रशासनिक संरक्षण प्रेम नारायण गुप्ता उपस्थित रहें।
इंद्रजीत सिंह आईजे ने इस अवसर पर कहा कि लोगों के मौलिक संरक्षण के बिना सभ्य व्यवस्था की कल्पना नही की जा सकती। उन्होेंने कहा कि व्यवस्था में इनका पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित होने पर ही किसी समाज का उत्थान और गौरव संभव होता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए एसोसिएशन कटिबद्ध तरीके से इसके लिए भूमिका का निर्वाह कर रही है। उन्होंने लोगों द्वारा इसमें पूर्ण सहयोग किये जाने को स्वागत योग्य बताते हुए उनका आभार जताया।

Leave a comment